Breaking News

दिल्ली: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल जारी     |   फ्रांस को मानवाधिकार और अंतरराष्ट्रीय कानून पर दुनिया को भाषण देना बंद करना चाहिए: अराघची     |   गुजरात के मंत्री हर्ष संघवी श्रावणोत्सव डमरू यात्रा में शामिल हुए     |   मुंबई: जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली     |   खुद को हाफिज सईद का गुलाम बताया, भारत को भी धमकी दी... पूर्व मंत्री ने खोल दी पाकिस्तान की पोल     |  

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

लोकमाता और महान शासिका देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में जनकल्याण, न्याय, सुशासन और सनातन संस्कृति के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने संपूर्ण राष्ट्र में समृद्धि और धार्मिक पुनर्जागरण के नए आयाम स्थापित किए। उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का अद्वितीय परचम लहराया और अपने कार्यों से न्याय को नीति, सेवा को साधना और सुशासन को संस्कार बनाया।

अहिल्याबाई होल्कर ने देश के कई प्रमुख तीर्थस्थलों और मंदिरों का पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराया। सनातन संस्कृति और धार्मिक स्थलों के संरक्षण में उनके योगदान को महत्वपूर्ण माना जाता है। अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों में श्रद्धांजलि और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। कार्यक्रमों के जरिए लोकमाता के जीवन, उनके शासन और समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया जाएगा।

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने इस संबंध में सभी जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के दौरान समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर बने एक महाविद्यालय का नाम बदले जाने को लेकर सवाल भी किया जाएगा।

प्रकाश पाल ने कहा कि औरैया के बिधूना में स्थापित राजकीय महाविद्यालय का नाम पहले लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर था। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इसका नाम क्यों बदला गया और इसके पीछे क्या कारण था। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में जनकल्याण, न्याय, सुशासन और सनातन संस्कृति के संरक्षण को प्राथमिकता दी। उन्होंने अनेक तीर्थस्थलों और मंदिरों का पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराया और सनातन संस्कृति के गौरव को पुनर्स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रयागराज में संगम तट पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य प्रतिमा स्थापित कर उन्हें सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके सम्मान में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, सोमनाथ मंदिर में उनकी प्रतिमा की स्थापना, साथ ही उनके नाम पर सिक्का और डाक टिकट जारी किए गए।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में मेडिकल कॉलेज का नाम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर किया है। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मुताबिक, पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में श्रद्धांजलि सभाओं के साथ सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके सुशासन और समाज के प्रति योगदान को याद किया जाएगा।