Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

अजय देवगन के बर्थडे पर काजोल का मजेदार ‘रोस्ट’, अक्षय कुमार ने किस कर दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन गुरुवार को 57 साल के हो गए। इस खास मौके पर उनके परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। काजोल ने अपने खास अंदाज में अजय को बर्थडे विश करते हुए मजेदार मैसेज लिखा। उन्होंने अजय की उम्र पर हल्का-फुल्का मजाक करते हुए कहा कि अब उनके केक पर लगी मोमबत्तियां जश्न से ज्यादा “फायर हैज़र्ड” (आग का खतरा) जैसी लगती हैं।

काजोल ने लिखा, “एक समय ऐसा आता है जब केक पर लगी मोमबत्तियां जश्न से ज्यादा आग का खतरा लगने लगती हैं... मुझे लगता है तुम उस स्टेज पर पहुंच गए हो... फिर भी हैप्पी बर्थडे... हमेशा केक मिलता रहे।” इस पर अजय देवगन ने भी प्यार भरा जवाब देते हुए लिखा, “अच्छा है कि हर ‘फायर हैज़र्ड’ वाले मोमेंट पर तुम साथ हो।”

वहीं अक्षय कुमार ने भी खास अंदाज में अजय को बधाई दी। उन्होंने ‘गोलमाल 5’ के सेट से एक BTS तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अजय के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। अक्षय ने कैप्शन में लिखा, “दोस्ती इतनी पुरानी है... प्यार तो होगा ही। हैप्पी बर्थडे डियर अजय देवगन।” तीन दशकों से ज्यादा लंबे करियर में अजय देवगन ने ‘जख्म’, ‘कंपनी’ और ‘ओमकारा’ जैसी फिल्मों से अपनी दमदार पहचान बनाई है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन जल्द ही इंद्र कुमार की फिल्म ‘धमाल 4’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा, वह ‘गोलमाल 5’ में भी नजर आएंगे, जिसमें अक्षय कुमार भी इस बार फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनेंगे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘गोलमाल’ सीरीज पिछले दो दशकों से दर्शकों को हंसाती आ रही है और यह भारत की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी में से एक है।