Breaking News

दिल्ली: सरकारी दफ्तरों में दिन में बंद रहेंगी लाइट्स, AC चलाने के भी बदले नियम     |   सिद्धारमैया की फ्लाइट खराब मौसम के चलते दिल्ली की जगह जयपुर रुकी     |   'U23 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन', PM मोदी का X पोस्ट     |   जम्मू-कश्मीर के राजौरी वन क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण जंगल में आग लगी     |   BJP में नई और युवा टीम के गठन की तैयारियां तेज, नितिन नवीन कर रहे राज्यों का दौरा     |  

सीएम सोरेन ने की ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, कहा- आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे योजना का लाभ

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पंचायती राज और ग्रामीण कार्य विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए बेहतर कार्य योजना तैयार करते हुए इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।

विभागीय मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि बैठक में महिलाओं और ग्रामीणों को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी योजनाओं पर प्रभावी ढंग से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विभिन्न विभागों के साथ लगातार समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों में विभागों की योजनाओं, कार्य प्रगति और जनहित से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की जा रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया, "आज रिव्यू चल रहा है अभी हम लोग का ग्रामीण विकास में। आज बड़े योजनाबद्ध तरीके से कैसे आम नागरिकों को, सरकार को एक कहा जाए कि बड़े योजनाबद्ध तरीके से निरंकुश किया जाए उस पर काम चल रहा है।"