Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

हिमाचल प्रदेश CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुजानपुर में तीन दिवसीय होली उत्सव की शुरुआत की

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीरा में तीन दिवसीय राष्ट्रीय होली महोत्सव की शुरुआत की।सुजानपुर टीरा के प्रसिद्ध चौगान (मैदान) में होली उत्सव का इतिहास 19वीं शताब्दी की शुरुआत से जुड़ा है, जब राजा संसार चंद कटोच ने इसकी शुरुआत की थी।

कटोच को कला और संस्कृति का संरक्षक माना जाता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक हर साल सुजानपुर टीरा में हजारों की संख्या में आने वाले लोगों को इस महोत्सव में परंपरा और उत्सव का अनूठा मिश्रण देखने को मिलता है। स्थानीय विधायकों और दूसरे लोगों के साथ सीएम सुक्खू ने चौगान के पूर्वी हिस्से में बने मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इससे पहले मेला समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के सिर पर रंग-बिरंगी पगड़ी बांधी।

सुक्खू ने सरकारी विभागों और महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया और स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार में उनकी भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 43.64 करोड़ रुपये की लागत की 10 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।