Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

गोंडा को 520 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी बोले- सपा यूपी के लिए शाप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोंडा में 520 करोड़ रुपये से अधिक की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए एक शाप है। यह जब भी सत्ता में आई, प्रदेश में तबाही मचाई। सपा सरकार में धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाई जाती थी, जबकि भाजपा सरकार में आस्था को सम्मान और विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

vff

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश कर्फ्यू और दंगा मुक्त है। पहले त्योहारों के समय उपद्रव होते थे, बाजार बंद हो जाते थे और लोगों में असुरक्षा का माहौल रहता था। अब प्रदेश में नवरात्र और अन्य त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आस्था को सम्मान देती है और बदलाव लाती है, जबकि सपा और कांग्रेस का मतलब अपराध और बदमाशों को बढ़ावा देना है।

सपा सरकार में दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा पर लगती थीं रोक

bffD

सीएम योगी ने कहा कि पिछली समाजवादी पार्टी सरकार में दुर्गा पूजा के पंडालों को लेकर विवाद खड़े किए जाते थे और कई जगह पूजा की अनुमति तक नहीं मिलती थी। इस बार पूरे प्रदेश में 67 हजार दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गईं। उन्होंने कहा कि किसी को भी धार्मिक आयोजन में बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

vVFV

उन्होंने कांवड़ यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा निकालने में भी बाधाएं खड़ी की जाती थीं। इस वर्ष गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच कांवड़ यात्रा में 4.5 करोड़ श्रद्धालु शामिल हुए। आज प्रदेश में सभी पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जा रहे हैं।

रामभक्तों पर गोली चलाने वालों ने रोका था मंदिर निर्माण का रास्ता

bbzgb

मुख्यमंत्री ने 2 नवंबर 1990 की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान तत्कालीन समाजवादी पार्टी सरकार ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। उन्होंने कहा कि हमने रामभक्तों पर पुष्पवर्षा कर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। आज अयोध्या का विकास तेजी से हो रहा है और दीपोत्सव के माध्यम से भगवान राम की नगरी की रोशनी पूरे क्षेत्र तक पहुंच रही है। सीएम ने कहा कि 7 नवंबर को अयोध्या में दीपोत्सव का दसवां संस्करण आयोजित होगा। इसकी रोशनी विकास के रूप में गोंडा और पूरे देवीपाटन मंडल तक पहुंचेगी।

गोंडा को 16 हजार करोड़ और देवीपाटन मंडल को 50 हजार करोड़ की परियोजनाएं

vSVfs

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में गोंडा जिले के लिए 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। वहीं, पूरे देवीपाटन मंडल में करीब 50 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और अन्य पर तेजी से काम चल रहा है।

bDFFD

उन्होंने कहा कि पहले गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती जैसे जिलों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। सड़कें खराब थीं, रोजगार के अवसर कम थे और सुरक्षा को लेकर भी चिंता रहती थी। आज इन क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य विकास परियोजनाओं के माध्यम से बदलाव दिखाई दे रहा है।

vSVFv

सीएम योगी ने बताया कि गोंडा में महाराजा देवी बख्श सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज और बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो चुका है। बलरामपुर में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण अंतिम चरण में है। देवीपाटन मंडल में विश्वविद्यालय की स्थापना भी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम है।

सभी 75 जिलों में बिना भेदभाव हो रहा विकास

bvfvfd

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में विकास का मतलब केवल सैफई होता था, लेकिन आज सभी 75 जनपदों, 350 तहसीलों, 825 विकास खंडों और 762 नगर निकायों में विकास कार्य हो रहे हैं। अब बिजली, राशन और रसोई गैस जैसी सुविधाएं बिना भेदभाव के लोगों तक पहुंच रही हैं।

bfd

उन्होंने कहा कि गरीबों को इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड और मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से सहायता दी जा रही है। दीपावली से पहले गरीब परिवारों को एक भरा हुआ रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देने की तैयारी है। सरकार का प्रयास है कि गोंडा के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे बड़े शहरों में न जाना पड़े, बल्कि उन्हें अपने जिले में ही काम मिले।

छह महीने में एक लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी

bffd

सीएम योगी ने युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र देने की कार्ययोजना तैयार की गई है। अब तक 12 से 15 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।

fVBFD

उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह 4,500 सब इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। दीपावली के तुरंत बाद 35 हजार पुलिस कांस्टेबलों और इसके बाद 42 हजार होमगार्ड्स को नियुक्ति पत्र मिलेंगे। इसके अलावा शिक्षकों और अन्य विभागों में 25 से 30 हजार नियुक्तियों की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।

vFVFD

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार साल की सेवा पूरी करने के बाद लौटने वाले अग्निवीरों को पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, वन विभाग और कारागार समेत प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। उन्हें बिना किसी परीक्षा के सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति देने की व्यवस्था की जाएगी।

माफिया को मिट्टी में मिलाया, सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को चेतावनी

bDFvbFD

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। अब कोई भी व्यक्ति विकास परियोजनाओं को रोक नहीं सकता। बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने वालों के लिए जेल या जहन्नुम के अलावा कोई जगह नहीं होगी।

vvDF

उन्होंने कहा कि बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर, स्वामीनारायण छपिया और वाराही देवी मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार, सौंदर्यीकरण और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।

vddf

अंत में मुख्यमंत्री ने लोगों से 7 नवंबर को अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपने घर, गांव और आसपास के धार्मिक स्थलों पर दीप जलाने के साथ गरीब, दलित, दिव्यांग और जरूरतमंद परिवारों को दीपक या उपहार देने का आह्वान किया।