Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

तलाक के खुलासे के बाद Lockup पहुंचे गौरव खन्ना, बोले- ‘बैंड बजा दिया तूने’

अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों ‘लॉकअप सीजन 2’ में नजर आ रही हैं। इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं, हाल ही में आकांक्षा ने बताया था कि उनका और गौरव खन्ना का तलाक हो रहा है। अब नए रिलीज हुए प्रोमो में खुद गौरव खन्ना विजिटर के रूप में शामिल होते नजर आ रहे हैं।

‘लॉकअप’ में गौरव की एंट्री-
टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने आखिरकार ‘लॉकअप सीजन 2’ में एक विजिटर के तौर पर एंट्री कर ली है। शो के लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि उन्हें देखते ही आकांक्षा चमोला काफी इमोशनल हो जाती हैं। कई दिनों से उनके शो में आने की चर्चा चल रही थी, जिसे अब आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया गया है।

गौरव की एंट्री ऐसे समय पर हुई है, जब हाल ही में आकांक्षा ने शो में खुलासा किया था कि दोनों तलाक लेने वाले हैं, अब फैंस यह देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि शो में आमने-सामने आने के बाद दोनों अपने रिश्ते को लेकर क्या बात करते हैं।

लॉकअप सीजन 2’ के नए प्रोमो में होस्ट फराह खान ‘विजिटिंग आवर्स’ शुरू होने का ऐलान करती हैं, जबकि सभी कंटेस्टेंट्स जेल के अंदर बंद होते हैं। इस अनाउंसमेंट के बाद सभी यह जानने के लिए उत्सुक हो जाते हैं कि पहला विजिटर कौन होगा। फराह कहती हैं, ‘विजिटिंग आवर्स शुरू हो चुके हैं। आज सबसे मिलने आ रहे हैं हमारे पहले विजिटर।’

इसके कुछ ही देर बाद गौरव खन्ना की एंट्री होती है। वह पहले एक कविता सुनाते हैं और फिर सीधे अपनी पत्नी आकांक्षा के पास जाते हैं। इसके बाद वे मुस्कुराते हुए आकांक्षा से कहते हैं- ‘बैंड बजा दिया तूने,’ जिसे सुनकर आकांक्षा इमोशनल हो जाती हैं।