Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

सिक्किम में भूस्खलन से तीस्ता और च्याकोूंग नदियों का बहाव प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

सिक्किम के मंगन जिले में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात भूस्खलन की घटना सामने आई। जिला प्रशासन को जिला पुलिस और चुंगथांग सब-डिविजन पुलिस से भूस्खलन की जानकारी मिली। अधिकारियों के मुताबिक, नागा-तोसा रोड के नए सड़क कटाव वाले हिस्से में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक खिसक गया। यह भूस्खलन नागा फॉरेस्ट इलाके में थेंग टनल के सामने, तीस्ता और च्याकोूंग नदियों के संगम के पास हुआ। भूस्खलन के कारण दोनों नदियों के बहाव पर असर पड़ा है। कुछ समय के लिए तीस्ता नदी का बहाव भी रुक गया था। हालांकि, फिलहाल तीस्ता नदी का पानी सामान्य तरीके से बह रहा है। दोनों नदियों में पानी जमा हुआ है, लेकिन उनका बहाव पूरी तरह बंद नहीं हुआ है।

प्रशासन के अनुसार, अब तक किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है। संपत्ति को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।चुंगथांग थाने के SHO, चुंगथांग सीपी/पीएस और थेंग चेक पोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मी मौके की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं संकलांग ओपी और फिदांग ओपी में नदी का जलस्तर फिलहाल सामान्य बताया गया है। हालांकि, दोनों जगहों पर पानी का रंग मटमैला है। अधिकारियों को नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी करने और किसी भी बड़े बदलाव की तुरंत जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

एहतियात के तौर पर पुलिस कंट्रोल रूम को भी अलर्ट कर दिया गया है। निचले इलाकों में संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां रहने वाले लोगों को सतर्क रखने के निर्देश दिए गए हैं। मंगन जिला प्रशासन भूस्खलन वाली जगह और तीस्ता नदी के पूरे क्षेत्र पर लगातार नजर रख रहा है। घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण और नुकसान का आकलन पूरा होने के बाद प्रशासन की ओर से आगे की जानकारी साझा की जाएगी।