Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अचानक आई बाढ़, मरने वालों की संख्या बढ़कर 350 से अधिक हुई

Pakistan: पाकिस्तान में मानसूनी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएँ हुई हैं, जिनमें पिछले 48 घंटों में 350 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है। ये तबाही भरे हालात खासकर उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में नजर आ रहे हैं। 26 जून से शुरू हुई मानसूनी बारिश ने देश में तबाही मचा दी है और तब से अब तक लगभग 650 लोगों की जान जा चुकी है।

मौसम विभाग ने 17 अगस्त से 21 अगस्त तक देश भर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों के लोगों से "एहतियाती उपाय" करने की अपील की है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने भी चेतावनी दी है कि इस साल सामान्य से पहले शुरू हुई बारिश अगले दो हफ्ते तक और भी तेज हो सकती है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान में हाल ही में आई अचानक बाढ़ के कारण हुई जनहानि पर गहरा दुख जताया है। महासचिव ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा आपदा से प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की।