Breaking News

पहले ऑयल कंपनी, फिर प्लाईवुड और कूरियर... नवी मुंबई के वाशी में रात दो बजे तक धधकती रही भीषण आग     |   राइजिंग स्टार्स एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 48 रन से हराया     |   UP सरकार 23 से 26 नवंबर तक लखनऊ में चार दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव आयोजित करेगी     |   सऊदी की राबिग ऑयल रिफाइनरी पर हमला, यमन के हूतियों का दावा     |   शिखरजी यात्रा से लौट रहे यात्रियों की बस पेड़ से टकराई, 2 की मौत, 12 से ज्यादा घायल     |  

जनता दर्शन में सीएम योगी ने कक्षा 8 के छात्र को दिया भरोसा, बोले- पढ़ाई करो, क्रिकेट में भी आगे बढ़ाएंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन के दौरान एक छात्र को पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाने की सलाह देते नजर आए। गोंडा से आए कक्षा 8 के छात्र प्रिंस साहू ने मुख्यमंत्री से क्रिकेट की ट्रेनिंग और आर्थिक मदद की मांग की। उसकी बात सुनने के बाद सीएम योगी ने उसे भरोसा दिलाया कि सरकार उसकी मदद करेगी और क्रिकेट कोचिंग में दाखिला भी कराया जाएगा।

bggg

मुख्यमंत्री ने छात्र से कुछ मिनट तक बातचीत की और अभिभावक की तरह उसका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रिंस को अभी अपनी पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने उसे अच्छे अंकों के साथ कक्षा पास करने की सलाह देते हुए कहा कि खेल के साथ शिक्षा भी जरूरी है।

पढ़ाई के साथ क्रिकेट में आगे बढ़ने की सलाह

grgregre

गोंडा जिले के इटियाथोक क्षेत्र के पड़री पारासराय गांव के रहने वाले प्रिंस साहू कक्षा 8 में पढ़ते हैं। सोमवार को वह जनता दर्शन में अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने जब उनसे आने का कारण पूछा, तो छात्र ने बताया कि उसे बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक है और वह इस खेल में अपना करियर बनाना चाहता है।

bvvfsf

प्रिंस ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह क्रिकेट की फीस जमा नहीं कर पा रहा है और न ही खेल की जरूरी किट खरीद पा रहा है। छात्र की परेशानी सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा कि खूब खेलो, लेकिन पढ़ाई-लिखाई भी जरूरी है। उन्होंने प्रिंस को आश्वस्त किया कि पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उसे क्रिकेट कोचिंग में प्रवेश दिलाने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं

bgg

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की और एक-एक करके उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने लोगों से प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए।

bgf

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनका निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष तथा संतोषजनक तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े।

आर्थिक तंगी के कारण नहीं रुकेगा इलाज

bdfbf

मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों को भरोसा दिलाया कि पैसों की कमी के कारण किसी जरूरतमंद का उपचार नहीं रुकने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज का एस्टीमेट मिलते ही सरकार आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी।

rgrg

इसके अलावा पुलिस, राजस्व, शिक्षा और बिजली सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को भी संबंधित अधिकारियों के पास भेजा गया। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ जल्द समाधान किया जाए।