Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

Dhurandhar: The Revenge ने रचा इतिहास, हिंदी वर्जन में 1000 करोड़ के पार

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अपने हिंदी संस्करण में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की शानदार कमाई ने इसे हाल के समय की सबसे सफल हिंदी फिल्मों में शामिल कर दिया है और फ्रेंचाइज़ के लिए यह एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 10 अप्रैल को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की। उनके अनुसार, ‘धुरंधर 2’ हिंदी वर्जन में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म ने रिलीज के कई हफ्तों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 21 करोड़, शनिवार को 25 करोड़ और रविवार को 28 करोड़ की कमाई की। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को 10-10 करोड़, बुधवार को 8 करोड़ और गुरुवार को 7 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह तीसरे हफ्ते में कुल 109 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

इससे पहले फिल्म ने पहले हफ्ते में 649 करोड़ रुपये (प्रीव्यू सहित) और दूसरे हफ्ते में 251 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब हिंदी वर्जन का कुल कलेक्शन 1009 करोड़ रुपये हो गया है। इस उपलब्धि के साथ ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज़ हिंदी फिल्मों की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सूची में पहले और दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।