Breaking News

सूरत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी डंपर गाड़ी से कार टकराई, 4 लोगों की मौत     |   SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टला     |   एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता     |   छत्तीसगढ़: बालोद में एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 7 घायल     |   यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात     |  

दीनदयाल जी ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता: CM योगी

लखनऊ में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके विचारों और योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के प्रणेता थे। वे प्रखर राष्ट्रचिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों पर आधारित विकास की ऐसी अवधारणा प्रस्तुत की, जिसमें समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन आज भी समावेशी, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरणा देता है। उनके विचारों में समाज के सभी वर्गों के विकास और अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया था।