Breaking News

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा     |   कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट     |   I-PAC रेड केस: SC में बंगाल सरकार का पक्ष- ‘ED को जांच का मौलिक अधिकार नहीं’     |   ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |  

ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए रथ निर्माण का काम शुरू

ओडिशा के पुरी में सोमवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर पारंपरिक रीतियों के साथ, भगवान जगन्नाथ और उनके भाई भगवान बलभद्र और बहन सुभद्रा की सालाना रथ यात्रा के लिए रथों के निर्माण का काम शुरू हो गया है। 'विश्वकर्मा सेवक' ने लकड़ी के लट्ठों पर सोने की कुल्हाड़ी चलाकर इस प्रक्रिया की शुरुआत की। इसे रथ निर्माण के औपचारिक आरंभ का प्रतीक माना जाता है।

रथ-स्थल यानी 'रथ खला' पर 'यज्ञ' भी किया गया, और रथों के निर्माण के लिए दैवीय अनुमति प्राप्त करने के लिए लकड़ी के लट्ठों पर पवित्र 'आज्ञा माला' अर्पित की गई। अब 200 से ज्यादा कुशल कारीगर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के लिए तीन विशाल रथ- नंदीघोष, तालध्वज और देवदलन बनाना शुरू करेंगे। इस साल, रथ यात्रा 16 जुलाई को आयोजित की जाएगी।