आज पूरा देश 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है, इस बीच सिनेमा से जुड़े कलाकारों ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और इस दिन को सेलब्रेट किया।
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने एक्स पर इन दिन की बधाई देते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हमारे तिरंगे की शान सदा बनी रहे, हर दिल में उम्मीद और हर आंख में बेहतर कल का सपना हो। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद।’ तो एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसमें वो तिरंगा लहराती नजर आ रही हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा- ‘एक आसमान, एक तिरंगा, एक मिट्टी, एक पहचान। रंग अलग हों, दिल एक हों, यही तो है मेरा हिंदुस्तान।’
तो एक्टर और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने भी अपने सोशल मीडिया पर झंडे के साथ तस्वीरें शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस भारत का झंडा लहराती नजर आईं।
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। पहले फोटो में भूमि तिरंगे के सामने उसे सेल्यूट करती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक बड़ा नोट भी शेयर किया। एक्ट्रेस रवीना टंडन का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस झंडा फहराती नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी फोटो शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
एक्टर अनुपम खेर ने तिरंगा हाथ में लिए एक भावुक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के किस्सों को याद किया। इसके साथ उन्होंने एक बड़ा कैप्शन शेयर कर सभी को आजादी के पर्व की बधाई दी। इसके साथ ही ट्विंकल खन्ना ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया। वीडियो मेहरानगढ़ किले का है, जो जोधपुर शहर में स्थित है। वीडियो में ट्विंकल पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रही हैं। साथ ही कैप्शन में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी।
वही रवि किशन ने भी लाल किले के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। आजादी के पर्व की बधाई देते हुए उन्होंने लिखा- ‘स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण दिन पर, हम उन वीर सपूतों को नमन करते हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई। आइए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्प लें और एकजुट होकर देश-प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।’