Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

CM योगी ने बलरामपुर में खिलाड़ियों को किया सम्मानित, बच्चियों को दी पढ़ाई की सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बलरामपुर में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार और ट्रैकसूट प्रदान किए। इसके साथ ही बच्चों को पठन-पाठन सामग्री और आशीर्वाद पत्र भी दिए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चियों को देवी स्वरूप मानकर चुनरी पहनाई और उन्हें स्टडी टेबल व चॉकलेट भेंट की। उन्होंने कृषि मेले का शुभारंभ करने के साथ कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खिलाड़ियों का सम्मान

मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने और भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इनमें कंचन ने प्रयागराज में आयोजित 36वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता की लॉन्ग जंप स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया।

इसके अलावा प्राची जैन को राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में रजत पदक मिला। संध्या यादव और ममता ने राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। पलक शुक्ला ने ताइक्वांडो की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में कांस्य पदक हासिल किया। अनाया गुप्ता ने भी जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

साची कश्यप, साक्षी सिंह और साक्षी सिद्धार्थ ने बेंगलुरु में आयोजित 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) राष्ट्रीय खेलकूद ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लिया।

बच्चियों को दी स्टडी टेबल और पढ़ाई की सामग्री

सीएम योगी ने विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को पठन-पाठन सामग्री और आशीर्वाद पत्र वितरित किए। इस दौरान हीरालाल, अर्चना सैनी, काजल, प्रभु जायसवाल, निस्बा, गणेश, चांदनी निषाद, शालू शर्मा, बेबी, रुद्राणी, सानिया और सुधा सहित कई बच्चों को सामग्री दी गई। प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर की छात्राओं गायत्री, प्रिया और जयश्री ने मुख्यमंत्री को ग्रीटिंग कार्ड, पुष्पगुच्छ, स्वरचित कविता और पुस्तक भेंट की।

किसानों को दिए कृषि यंत्र

मुख्यमंत्री ने कृषि मेले में किसानों को सम्मानित करते हुए उन्हें कृषि यंत्र भी प्रदान किए। जगनारायण और मोतीलाल यादव को कस्टम हायरिंग सेंटर के तहत चाबियां सौंपी गईं। वहीं, सर्वेश्वर मणि तिवारी, दिलीप कुमार और हरीश कुमार को पावर स्प्रेयर दिए गए। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल और कृषि से जुड़े प्रयासों के जरिए बच्चों, खिलाड़ियों और किसानों को प्रोत्साहित किया गया।