Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

महाअष्टमी पर अंबाजी मंदिर पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल, मां अंबे के किए दर्शन

शारदीय नवरात्र के आठवें दिन महाअष्टमी के पावन अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां अंबे के दर्शन कर पूजा-अर्चना और आरती की। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

अंबाजी मंदिर देश के प्रसिद्ध 51 शक्तिपीठों में शामिल है। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच मुख्यमंत्री ने जगत जननी मां जगदंबा की पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया।

गुजरात की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मां आद्यशक्ति से प्रार्थना की कि गुजरात विकास के नए मुकाम हासिल करता रहे। उन्होंने राज्य में शांति, सद्भाव और समृद्धि बनाए रखने की कामना भी की। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने ‘जय अंबे’ के जयकारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा

दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने नवरात्र के दौरान अंबाजी धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई सुविधाओं, सुरक्षा इंतजामों और दर्शन व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला कलेक्टर, जिला विकास अधिकारी, जिला पुलिस अधीक्षक और देवस्थान ट्रस्ट के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।