Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

बिग बॉस हिंदी के 20वें सीजन का हुआ ऐलान, सलमान खान फिर संभालेंगे शो की कमान

बिग बॉस के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस हिंदी' के 20वें सीजन का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। शो जल्द ही JioHotstar और COLORS पर वापसी करने जा रहा है। इस सीजन में भी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। नए सीजन की आधिकारिक घोषणा से पहले मेकर्स ने सोमवार को शो के आइकॉनिक आई लोगो का नया वर्जन भी जारी किया। नया लोगो शो के 20 साल के सफर को सेलिब्रेट करने के साथ-साथ बिग बॉस के एक नए अध्याय की शुरुआत को भी दर्शाता है।

मेकर्स के मुताबिक, नए लोगो का डिजाइन बिग बॉस के घर की थीम पर आधारित है, जहां शो के दौरान कंटेस्टेंट्स अपने व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलुओं को सामने लाते हैं। लोगो में दिखाई देने वाली कई परतें बिग बॉस के घर के अंदर लगातार बदलते रिश्तों और समीकरणों को दर्शाती हैं। शो में दोस्ती, दुश्मनी और गठबंधन समय के साथ बदलते रहते हैं और लोगो का डिजाइन इन्हीं बदलते रिश्तों को दिखाता है। लोगो में इस्तेमाल किए गए अलग-अलग रंग शो के दौरान सामने आने वाली भावनाओं और रिश्तों का प्रतीक हैं।

नए लोगो के जरिए यह भी संकेत दिया गया है कि इस सीजन में हर ट्विस्ट और हर फैसला कंटेस्टेंट्स की बिग बॉस हाउस में आगे की जर्नी को बदल सकता है। शो के 20वें सीजन को खास बनाने के लिए लोगो पर मेटैलिक गोल्ड वर्डमार्क का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, मेकर्स ने 'बिग बॉस हिंदी' के जल्द JioHotstar और COLORS पर लौटने की पुष्टि कर दी है, लेकिन शो की प्रीमियर डेट और कंटेस्टेंट्स की लिस्ट का खुलासा अभी नहीं किया गया है।