Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (कमिश्नर ऑफ पुलिस) नियुक्त किया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने शुक्रवार को आधिकारिक आदेश जारी किया। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 1994 बैच के AGMUT कैडर के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार तत्काल प्रभाव से दिल्ली पुलिस आयुक्त का पदभार संभालेंगे। आदेश में कहा गया है कि वे अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।

मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया, "सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद अनुराग कुमार, आईपीएस (AGMUT:1994) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किया जाता है।" वहीं, मौजूदा पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा, जो 1992 बैच के AGMUT कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं, को नए आयुक्त के कार्यभार संभालने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) को अपनी अगली नियुक्ति के लिए रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश भारत सरकार के अवर सचिव (Under Secretary) राकेश कुमार सिंह की ओर से जारी किया गया है। इसकी प्रति दिल्ली के मुख्य सचिव, दिल्ली पुलिस आयुक्त और उपराज्यपाल के प्रधान सचिव को भी भेजी गई है।