Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

पीएम मोदी 8 अक्टूबर को करेंगे IMC 2025 का उद्घाटन, डिजिटल क्रांति को बढ़ावा देना उद्देश्य

Delhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ अक्टूबर को डिजिटल संचार उद्योग के आयोजन 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025' का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के आयोजन स्थल की तैयारियों की समीक्षा की।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस आयोजन में 150 से अधिक देशों के 1.5 लाख से अधिक आगंतुक, 7000 प्रतिनिधि और प्रतिभागी और 400 प्रदर्शक शामिल होंगे। उन्होंने कहा, ''आठ तारीख को, आईएमसी 2025 के उद्घाटन सत्र में माननीय प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से हमें प्रसन्नता होगी और वह सुबह 9:30 बजे उद्घाटन करेंगे।''

मंत्री ने कहा कि आईएमसी 2025 संपर्क के लिए एक नए प्रतिमान की शुरुआत करेगा, जहां दूरसंचार 5जी, एआई, एमएल, आईओटी और उपग्रह संचार जैसी तकनीकों की राह आसान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले ग्यारह वर्षों में तकनीकी सशक्तिकरण पर लगातार जोर दिया है, जिसका मकसद एक आत्मनिर्भर, सशक्त और नवोन्मेषी भारत का निर्माण है।

मंत्री ने कहा कि यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस अब एशिया मोबाइल कांग्रेस बनने के स्तर पर पहुंच गया है।