Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

गूगल ने लॉन्च किया नया AI मॉडल Gemini, ChatGPT के मुकाबले कितना है एडवांस

गूगल ने अपने यूजर्स के लिए एक लार्जेस्ट और पावरफुल एआई मॉडल Gemini पेश कर दिया है। इस एआई मॉडल को गूगल की सर्विस और डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। Gemini को तीन साइज Ultra, Pro और Nano में लॉन्च किया गया है।

Gemini का नैनो साइज मॉडल गूगल असिस्टेंट, Google Pixel 8 Pro के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। Gemini का अल्ट्रा और प्रो साइज मॉडल कंपनी के एआई चैटबॉट बार्ड को सुपरचार्ज करने का काम करेंगे। गूगल की मानें तो बार्ड के लिए Gemini को दो फेज में रोलआउट किया जाएगा। पहले फेज में बार्ड को Gemini Pro के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कंपनी की मानें तो Gemini Pro को 8 इंडस्ट्री-स्टैंडर्ड बेंचमार्क के साथ टेस्ट किया गया। Gemini Pro 8 में से 6 बेंचमार्क में GPT-3.5 से बेहतर पाया गया। Gemini Pro मैसिव मल्टीटास्क लैंग्वेंज अंडरस्टैंडिंग में बेहतर पाया गया, जो कि लार्ज एआई मॉडल को मेजर करने के लिए एक लीडिंग स्टैंडर्ड माना जाता है।

इस एआई मॉडल की मदद से कॉम्प्लेक्स टास्क को परफोर्म करने में मदद मिलेगी। कंपनी का कहना है कि इस एआई मॉडल को टैक्सट, इमेज, ऑडियो-वीडियो और कोड्स जैसी जानकारियों को बेहतर तरीके, तेजी से समझने और उन पर काम करने की खूबी के साथ लाया गया है।