Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

9 सितंबर को होगा Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट, iPhone 18 सीरीज समेत फोल्डेबल फोन हो सकता है लॉन्च

Apple ने अपने अगले बड़े लॉन्च इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी का स्पेशल इवेंट 9 सितंबर 2026 को आयोजित होगा। इस बार इवेंट की टैगलाइन “Surprise and Shine” रखी गई है। Apple का यह इवेंट सुबह 10 बजे PT यानी भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा। यूजर्स इसे Apple की वेबसाइट, Apple TV और YouTube पर लाइव देख सकेंगे।

इवेंट में Apple की नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके अलावा कंपनी अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन भी पेश कर सकती है, जिसे लेकर कयास हैं कि इसका नाम iPhone Ultra हो सकता है। हर साल की तरह इस बार भी Apple ने इवेंट के लिए खास प्रमोशनल आर्टवर्क जारी किया है। इसमें कंपनी के लोगो को चमकते हुए नियोन इफेक्ट के साथ दिखाया गया है। इसका डिजाइन Apple के WWDC 2026 में पेश किए गए Siri AI बीटा के व्हाइट नियोन लुक जैसा नजर आ रहा है।

iPhone के अलावा इवेंट में Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra भी पेश किए जाने की उम्मीद है। कंपनी कुछ नए स्मार्ट होम डिवाइस भी लॉन्च कर सकती है। Apple ने अपने YouTube चैनल पर इवेंट की लाइवस्ट्रीम का लिंक भी जारी कर दिया है। वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा है, “Join us for a special event on September 9 at 10 a.m. PT.” यह लॉन्च इवेंट अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित Apple Park Campus, Cupertino में आयोजित किया जाएगा।