Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

BOI के साथ सोरेन सरकार का बड़ा करार, कर्मचारियों को मिलेगा 1 करोड़ तक का बीमा

Jharkhand: झारखंड में राज्य के सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन खाता पैकेज को लेकर मंगलवार को प्रदेश सरकार और बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू साइन किया गया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। एमओयू पर राज्य सरकार की ओर से वित्त विभाग के विशेष सचिव संदीप सिंह और बैंक ऑफ इंडिया की और से उप महाप्रबंधक, रांची अंचल संजीव कुमार ने हस्ताक्षर किए। 

इस एमओयू के तहत बैंक ऑफ इंडिया में सैलरी अकाउंट रखने वाले कर्मचारियों, अवकाशप्राप्त और अनुबंध कर्मियों को एक करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा सहित अन्य बैंकिंग सुविधाएं बिना अतिरिक्त शुल्क मिलेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है राज्य के अंतिम व्यक्ति को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक रूप से मजबूत किया जाए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर दुर्घटना में मारे गए जेबीवीएनएल कर्मी प्रमोद लकड़ा की पत्नी मंजू लकड़ा को गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के तहत पचास लाख रूपये की सहायता राशि का चेक भी दिया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह के अलावा बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।