Breaking News

केरलम में पिनाराई विजयन को बड़ी जिम्मेदारी, निर्विरोध चुने गए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष     |   बिहार ब्लैकआउट: पटना समेत 6 जिलों में शाम 7:15 बजे तक 'बत्ती गुल'     |   दिल्ली: राहुल गांधी ने 10 जनपथ पर तमिलनाडु के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की     |   नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |  

जुबिन गर्ग मौत मामले में SIT ने दाखिल किया आरोपपत्र, चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

Assam: गायक जुबिन गर्ग की मौत की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गुवाहाटी की एक अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर चार लोगों पर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया। वकीलों ने बताया कि आरोपी श्यामकानु महंत, सिद्धार्थ शर्मा, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतपर्व महंत हैं।

श्यामकानु महंत सिंगापुर में आयोजित किये गये उत्तर पूर्व भारत महोत्सव का मुख्य आयोजक था और इस कार्यक्रम में गर्ग ने भाग लिया था। इसी महोत्सव में 19 सितंबर को समुद्र में तैरते समय रहस्यमय परिस्थितियों में गर्ग की मौत हो गयी थी।

वकीलों ने बताया कि गर्ग के चचेरे भाई और असम पुलिस के निलंबित अधिकारी संदीपन गर्ग पर आज सुबह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल किये गये 3,500 से अधिक पृष्ठों के आरोपपत्र में गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है।

असम सरकार ने गर्ग की मौत की जांच के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एम पी गुप्ता के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। मुख्यमंत्री हिमंता ने हाल में संपन्न विधानसभा सत्र में दावा किया था कि गर्ग की मौत 'स्पष्ट रूप से हत्या' थी। सिंगापुर पुलिस बल (एसपीएफ) भी गर्ग की मौत की जांच कर रहा है।

एसपीएफ ने एक बयान में कहा था कि प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का संकेत नहीं मिला है तथा मामले की जांच में और तीन महीने तक का समय लग सकता है। भाषा के मामले में एसआईटी के आरोपपत्र में पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत और तीन अन्य पर हत्या का आरोप लगाया गया। एसआईटी के आरोपपत्र में जुबिन गर्ग के चचेरे भाई और निलंबित पुलिस अधिकारी संदीपन गर्ग पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है।