Breaking News

भारत में LPG, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद: विदेश मंत्रालय     |   स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के हालात अभी सामान्य नहीं: विदेश मंत्रालय     |   प्रयागराज: सिविल लाइंस स्थित एक होटल में लगी भीषण आग     |   AAP नेता दीपक सिंगला को ED ने किया गिरफ्तार     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे पहुंचे     |  

योगी कैबिनेट की बैठक आज, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग को मिल सकती है मंजूरी

उत्तर प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था के लिहाज से आज होने वाली योगी कैबिनेट की बैठक बेहद अहम मानी जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में 15 से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. माना जा रहा है कि पंचायत चुनावों से लेकर मेट्रो विस्तार और पशु चिकित्सा छात्रों के हितों तक कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.

सबसे ज्यादा चर्चा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग को मंजूरी मिलने की है. सरकार पंचायत चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण का नया आधार तैयार करना चाहती है. इसके लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग गठित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है. आयोग पंचायत स्तर पर पिछड़े वर्ग की सामाजिक और राजनीतिक हिस्सेदारी का अध्ययन करेगा, जिसके आधार पर आरक्षण तय किया जाएगा. इसे आगामी पंचायत चुनावों से पहले सरकार का बड़ा राजनीतिक और सामाजिक कदम माना जा रहा है.

इसके अलावा राजधानी लखनऊ में मेट्रो विस्तार को लेकर भी बड़ा फैसला संभव है. चारबाग से बसंकुंज तक मेट्रो परियोजना के समझौता ज्ञापन (MoU) प्रस्ताव पर कैबिनेट मुहर लगा सकती है. अगर यह प्रस्ताव पास होता है तो लखनऊ मेट्रो नेटवर्क का विस्तार तेज होगा और शहर के दक्षिणी हिस्से को बड़ी कनेक्टिविटी मिलेगी. बैठक में पशु चिकित्सा के छात्रों के लिए भी राहत भरा फैसला आने की संभावना है. सरकार इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को 12 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है. इससे लंबे समय से वित्तीय सहायता की मांग कर रहे छात्रों को फायदा मिलेगा.

यूपी कैबिनेट में रखे जा सकते हैं ये बड़े प्रस्ताव

  • 765/400 केवी मिर्जापुर पूलिंग उपकेंद्र और ट्रांसमिशन लाइन निर्माण प्रस्ताव पर मुहर संभव
  • यूपी जन्म-मृत्यु पंजीकरण नियमावली 2026 लागू करने का प्रस्ताव
  • Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences में 1010 बेड सुपर स्पेशियलिटी इमरजेंसी सेंटर निर्माण प्रस्ताव
  • Swaroop Rani Nehru Hospital विस्तार के लिए भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव
  • Agra Metro कॉरिडोर-2 के स्टेशन और वायाडक्ट निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव
  • Lucknow Metro ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर एमओयू प्रस्ताव
  • राज्य सरकार प्रतिभूति संबंधी 2007 अधिसूचना में संशोधन प्रस्ताव
  • यूपी लोक सेवा आयोग संशोधन विनियम 2026 लागू करने का प्रस्ताव
  • पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता ₹4,000 से बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह करने का प्रस्ताव
  • यूपी राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग गठन प्रस्ताव
  • मिर्जापुर में सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी स्थापना हेतु आशय पत्र जारी करने का प्रस्ताव