Breaking News

इजरायल ने लेबनान पर फिर किया हमला, दक्षिणी इलाकों पर 18 हजार से ज्यादा बम गिराए     |   ईरान-अमेरिका वार्ता के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम लागू     |   पाकिस्तान ने 'इस्लामाबाद वार्ता' के लिए आने वाले सभी लोगों को 'वीजा-ऑन-अराइवल' की अनुमति दी     |   कुवैत के बेस पर ड्रोन से हमला     |   वीडियो वायरल होने के बाद AIMIM ने हुमायूं कबीर की जनता पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ा     |  

देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

उत्तराखंड के अधिकतर जिलों के कुछ इलाकों में आज शनिवार को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में अधिक सतर्कता के साथ रहें। साथ ही आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से भी बचें।