Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

मिजोरम के गण सबरा अनाथालय में मनाया गया वर्ल्ड एड्स ऑर्फन डे

मिजोरम में एड्स से प्रभावित बच्चों के लिए समर्पित गण सबरा अनाथालय में 'वर्ल्ड एड्स ऑर्फन डे' मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एड्स ऑर्फन के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता फैलाना और उन्हें देखभाल और मदद के लिए प्रेरित करना है। 

सेंट्रल वाईएमए की सहायक सचिव फैबियन लालफाकावमा ने बतौर चीफ गेस्ट इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गैर सरकारी संगठनों, कॉलेज के छात्रों और मिजोरम राज्य बाल संरक्षण के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मिजोरम में 'गण सबरा' की स्थापना साल 2006 में हुई थी। एचआईवी/एड्स से पीड़ित बच्चों के लिए ये एक आश्रय स्थल के रूप में कार्य करता है। 

राज्य में एचआईवी/एड्स से पीड़ित बच्चों के लिए ये एकमात्र रेफरल केंद्र है, जो वर्तमान में 50 व्यक्तियों की देखभाल कर रहा है। इसके अवाला, कम्युनिटी सपोर्ट प्रोग्राम के जरिए अनाथालय अलग-अलग जिलों के परिवारों को शिक्षा, भोजन, चिकित्सा उपचार और जरूरी एआरटी दवाएं मुहैया कराता है। 

इस कार्यक्रम में एड्स ऑर्फन के सामने आने वाली चुनौतियों को संबोधित करते हुए रिपोर्ट और भाषण दिए गए, जिसमें उनकी बेहतरी के लिए देखभाल, शिक्षा और अवसरों की जरूरत पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में गण सबरा अनाथालय के बच्चों ने डांस परफॉर्मेंस भी दी।