Breaking News

चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |   नेपाल फ्लडः लापता भारतीयों के परिजनों की मदद के लिए ओडिशा सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम     |   नेपाल की बाढ़ में 468 पर्यटक लापता, ज्यादातर विदेशी     |  

हेलमेट पहनने वाली महिला चालकों को बांटी रेशमी साड़ी और सोने का सिक्का, तंजावुर में यातायात पुलिस की अनोखी पहल

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तंजावुर शहर की यातायात पुलिस ने शुक्रवार को हेलमेट पहनने वाली 50 महिला चालकों को तोहफे के तौर पर एक-एक रेशमी साड़ी और सोने का सिक्का दिया। इस पहल का मकसद शहर में वाहन चलाते समय सुरक्षा के प्रति महिला चालकों में जागरूकता बढ़ाना है।

इस खास मौके को खास बनाने के लिए देवी के रूप में सजी एक लड़की ने रेशमी साड़ियां और सोने के सिक्के बांटे। इस कार्यक्रम का आयोजन तंजावुर सिटी ट्रैफिक पुलिस और एक चैरिटेबल ऑर्गनाइजेशन ने मिलकर किया।