Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

डोंबिवली में तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत

महाराष्ट्र के डोंबिवली में बुधवार को एक महिला की इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। ये घटना विकास नारा इलाके में हुई और सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

मृतका की पहचान गुड़िया देवी के रूप में हुई है, जो हाउस कीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करती थी। वे डोंबिवली ईस्ट के पिसावली इलाके की रहने वाली थी। 

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि वे इमारत की तीसरी मंजिल पर अपने साथियों के साथ थीं। तभी बंटी नाम का सहकर्मी उसके साथ मस्ती करने लगा। इस दौरान गुड़िया देवी अपना संतुलन खो बैठीं और तीसरी मंजिल से नीचे जा गिरी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई