Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

West Bengal: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने व्यापारियों को दी चेतावनी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि वे देश में मौजूदा स्थिति का फायदा उठाकर आवश्यक वस्तुओं की कीमतें ना बढ़ाएं, उनकी चेतावनी पड़ोसी देश पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी शिविरों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत किए गए हमलों के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बाद आई है। कृषि विपणन विभाग की एक बैठक को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कालाबाजारी के जरिए सब्जियों, मछली और मांस की कीमतें बढ़ाने के किसी भी प्रयास के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

उन्होंने अधिकारियों को पूरे राज्य में कड़ी निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया है, उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव स्थिति पर नजर रखने के लिए जिलाधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहेंगे। चिकन की कीमतों में मामूली वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने विकल्प के रूप में बत्तख के मांस के अधिक इस्तेमाल की वकालत की।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि “पंचायत स्तर से लेकर ब्लॉक, बीडीओ, आईसी तक, हर किसी की जिम्मेदारी है कि वे बढ़ती कीमतों पर नजर रखें। हमारी पुलिस और अधिकारी भी बाजार का सरप्राइज दौरा करके अलग-अलग बाजारों में कीमतों के अंतर की जांच कर सकते हैं। मैंने भी बाजारों का सरप्राइज दौरा किया है।” “आगामी चुनाव के मद्देनजर हम कीमतों में बढ़ोतरी बर्दाश्त नहीं करेंगे, बंगाली लोग मछली खाते हैं और गैर बंगाली लोग जो शाकाहारी भोजन खाते हैं वे अंडा खाते हैं। हम उनके भोजन के विकल्पों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।”