Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

मुंबई में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश

मुंबई के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

अधिकारी ने बताया कि बारिश की शुरुआत गरज के साथ हुई, लेकिन शहर में कहीं भी पानी भरने की कोई खबर नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि रेलवे और बेस्ट बस उपक्रम की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं कुछ देरी को छोड़कर काफी हद तक सामान्य रहीं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में "शहर हल्की से मध्यम बारिश की आसार के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने" का अनुमान लगाया है।