Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

20 साल बाद एक ही मंच पर आए उद्धव और राज ठाकरे, UBT प्रमुख बोले- हम एक साथ रहने के लिए साथ आए हैं

Maharashtra: शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि वे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे ‘एकसाथ रहने के लिए साथ आए हैं। उद्धव ने लगभग 20 साल बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख के साथ राजनीतिक मंच साझा किया। उन्होंने ये भी कहा कि वे और राज मिलकर मुंबई नगर निगम और महाराष्ट्र की सत्ता पर कब्जा करेंगे। उद्धव ने कहा, ‘‘हम साथ रहने के लिए साथ आए हैं।’’ 

दो दशकों के बाद उद्धव और राज ने सार्वजनिक मंच साझा किया और ‘आवाज मराठीचा’ नामक एक विजय सभा आयोजित की जो राज्य के स्कूलों में कक्षा एक से तीसरी भाषा के रूप में हिंदी को शामिल करने के लिए सरकार द्वारा पहले जारी किए गए दो सरकारी आदेशों को वापस लेने का जश्न मनाने के लिए की गई।