Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

जम्मू कश्मीर में पानी का संकट गहराया, महिलाओं ने वंदे भारत ट्रेन रोकी

जम्मू कश्मीर में गर्मी के कारण पानी का संकट पैदा हो गया है। वहीं महिलाओं ने  एक रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत रेलगाड़ी को रोक दिया।

महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी कॉलोनी में पानी के संकट का समाधान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो वे सभी आने और जाने वाली रेलगाड़ियों को बाधित कर देंगी।

नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने में प्रशासन की कथित विफलता के विरोध में जम्मू ईस्ट कॉलोनी की सैकड़ों महिलाओं और कुछ बच्चों ने जम्मू रेलवे स्टेशन तक जुलूस निकाला।

प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय तक स्टेशन पर रेलगाड़ी को रोक दिया। बाद में पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने जल संकट के समाधान का आश्वासन दिया।

प्रदर्शनकारी साक्षी ने कहा, ”पिछले चार माह से हमारी कॉलोनी में लोगों को नियमित पानी नहीं मिल रही है। हमने प्रशासन से संपर्क किया, लेकिन कुछ नहीं किया गया। हमें पीने और खाना बनाने तक के लिए काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है।”

प्रदर्शनकारी ने कहा कि गर्मी के कारण हालात और असहनीय हो गई है।