Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

बिहार के हाजीपुर में वार्ड पार्षद की सरेआम हत्या

सदर थाना क्षेत्र के दिग्घीकला पश्चिमी में बाइक सवार बदमाशों ने हाजीपुर नगर परिषद के वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। पार्षद की पहचान वार्ड संख्या 5 निवासी चंद्रिका राय के पुत्र पंकज राय के रूप में हुई है।

पंकज राय वार्ड संख्या 5 के पार्षद थे। वह पहली बार निर्वाचित हुए थे। पंकज राय अपने घर के बगल में एक कपड़े की दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक पल्सर पर सवार तीन बदमाशों ने मौके पर पहुंचकर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।

बदमाशों ने पंकज राय को तीन गोली मारी। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिवारवाले आनन-फानन में पंकज को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी हर किशोर राय ने सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस मौके पर स्वजन ने कहा कि सदर थाना की पुलिस को आवेदन देने के बाद भी थानाध्यक्ष के स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके कारण यह घटना घटित हुई है।

एसपी ने स्वजनों को बदमाशों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसपी के निर्देश पर सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश सदर अस्पताल पहुंचकर पार्षद के परिवार वालों से घटना की जानकारी प्राप्त की। एसपी ने कहा है कि बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी में जुटी हुई है। कहा कि जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।