Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

चेन्नई में स्वच्छ भारत मिशन के तहत वॉकथॉन का आयोजन

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैकड़ों लोगों ने वॉकथॉन में हिस्सा लिया। मकसद था सफाई के लिए जागरूकता फैलाना।

हिस्सा लेने वालों में हवाई अड्डा के कर्मचारी, बीपीसीएल कर्मचारी, सीआईएसएफ के सुरक्षा कर्मचारी और सैनिटेशन कर्मचारी शामिल थे।

वॉकथॉन स्वच्छ भारत मिशन का हिस्सा था। इसे बीपीसीएल के सहयोग से चेन्नई हवाई अड्डा के अधिकारियों ने आयोजित किया था। स्वच्छ भारत मिशन भारत सरकार का अभियान है। इसका मकसद पूरे देश में सफाई अभियान चलाना है। ये अभियान दो अक्टूबर 2014 को लॉन्च किया गया था।