Breaking News

सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले     |   साध्वी प्रेम बाईसा की कार्डियक अरेस्ट से हुई थी मौत: पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश     |   निलोफर कफील का राजनीतिक यू-टर्न, AIADMK छोड़ DMK में होंगी शामिल     |   गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी     |   CM योगी ने गोरखपुर के जंगली कौड़िया में बीडीओ कार्यालय का लोकार्पण किया     |  

वर्ल्ड थैलेसीमिया डे के मौके पर जागरूकता बढ़ाने के लिए हुआ वॉकथॉन

थैलेसीमिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाए गए वर्ल्ड थैलेसीमिया डे के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में वॉकथॉन किया गया। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ने थैलेसीमिया इंडिया और इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की मदद से ये आयोजन किया। 

थैलेसीमिया एक पीढ़ी से दूसरी में जाने वाली बीमारी है। इसकी वजह से शरीर में हीमोग्लोबिन कम बनने से बच्चों में खून की कमी हो जाती है। आयोजकों के मुताबिक करीब चार फीसदी भारतीय आबादी में पीढ़ियों से चली आ रही बीमारियां होती हैं। 

थैलेसीमिक इंडिया के अध्यक्ष दीपक चोपड़ा का बच्चा भी इस बीमारी से पीड़ित है। उन्होंने अपना दर्द साझा किया। लोगों में जागरूकता बढ़ने और जांच के बेहतर इंतजामों की वजह से अब इस बीमारी की रोकथाम होने लगी है। हर साल आठ मई को वर्ल्ड थैलेसीमिया डे मनाया जाता है। इसका मकसद थैलेसीमिया को लेकर लोगों में डर दूर करने और इलाज की सही जानकारी देना है।