Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

पंजाब में पंचायत चुनाव की वोटिंग आज

पंजाब में आज पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव के लिए सुरक्षा सख्त कर दी गई है। 'सरपंच' और 'पंच' पद के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बैलेट पेपर से वोट डाले जाएंगे।

वोटों की गिनती वोटिंग टाइम खत्म होने के बाद मतदान केंद्र पर ही की जाएगी। राज्य में 13,000 से ज्यादा ग्राम पंचायतों के लिए हो रहे चुनाव में 19,000 से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पिछले महीने विधानसभा में पारित पंजाब पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2024 के परिणामस्वरूप पंचायत चुनाव बिना सिंबल के हो रहे हैं।

इन चुनावों में कुल 1.33 करोड़ वोटर हैं जिनमें 70.51 लाख पुरुष और 63.46 लाख महिला मतदाता हैं।