Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

महाराष्ट्र में 23 नगर परिषदों, नगर पंचायतों के लिए मतदान शुरू

Maharashtra:  महाराष्ट्र की 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए शनिवार सुबह मतदान शुरू हो गया। इसके साथ ही इन स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों के लिए भी मतदान जारी है। मतदान सुबह साढे़ सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, सभी नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए मतों की गिनती 21 दिसंबर को की जाएगी।

इससे पहले, दो दिसंबर को पहले चरण के मतदान के दौरान 263 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। कई जगहों पर अध्यक्ष और सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। सभी संबंधित केंद्रों पर मतगणना 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

कई सीट पर सत्तारूढ़ गठबंधन (महायुति) के घटक दल बीजेपी, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं बीजेपी नीत ‘महायुति’ और विपक्षी ‘महा विकास आघाडी’ के बीच सीधी भिड़ंत और गठबंधनों के बीच मैत्रीपूर्ण मुकाबले की वजह से ये चुनाव बहुआयामी हो गया है।