Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

मैच से पहले ट्रेनिंग ग्राउंड पर अभ्यास करते दिखे विराट कोहली

खराब प्रदर्शन से जूझ रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी आज जयपुर में इस आईपीएल सीजन की मजबूत टीम राजस्थान रॉयल्स यानी आरआर से भिड़ेगी। आरसीबी का टॉप ऑर्डर टैलेंट और आक्रामक क्रिकेट क्षमता से भरा हुआ है। इसमें कप्तान फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन और रजत पाटीदार शामिल हैं। हालांकि इनमें से किसी ने भी अकेले या पार्टनरशिप में दमदार खेल का प्रदर्शन नहीं किया है। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अकेले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सीरीज में टीम के लिए अभी तक 203 रन बनाए हैं। इनमें दो हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं।

शुक्रवार को विराट कोहली को नेट पर कड़ा अभ्यास करते देखा गया। भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से ठीक पहले उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लिया था। इसके बाद विराट ने मैदान पर बेहतरीन फॉर्म के साथ वापसी की है। कैमरून ग्रीन दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्हें कोहली का सेशन खत्म होने के बाद बैटिंग प्रैक्टिस करते देखा गया। जयपुर का सवाई मान सिंह स्टेडियम आरसीबी के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम से काफी मिलता जुलता है। लिहाजा टीम यहां बड़ा उलटफेर कर सकती है। यहां की पिच स्मूथ है और इसकी आउटफील्ड बल्लेबाजी के लिए अच्छी है।