Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

रामनगर में बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत

उत्तराखंड के रामनगर में बाघ के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मनोरथपुर बांसीटिला गांव में 45 साल के प्रमोद तिवारी घर के पास गेहूं की कटाई कर रहे थे, तभी बाघ ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि आदमखोर बाघ काफी समय से घूम रहा है लेकिन उसे पकड़ने के लिए कोई कोशिश नहीं की गई है। ग्रामीण जंगली जानवरों के हमलों से परेशान हैं।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख के मुताबिक बाघ अब तक सात-आठ लोगों को अपना शिकार बना चुका है लेकिन प्रशासन ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों ने शव को खेत में रखकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीण आगे के हमलों को रोकने के लिए आदमखोर बाघ को मारने की भी मांग कर रहे हैं। जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के प्रमुख दिगंत नायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि वे बाघ को पकड़ने की कोशिश करेंगे।