Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता का दोस्त गिरफ्तार, आरोपियों की संख्या छह हुई

West Bengal: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक निजी चिकित्सा महाविद्यालय की छात्रा से हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मंगलवार शाम को उसके एक मित्र को गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसी के साथ मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या छह हो गई है। अधिकारी ने बताया कि कथित अपराध की शाम जब पीड़िता मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर खाना लाने गई थी तब उक्त आरोपी उसके साथ था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को मालदा निवासी (छात्रा के मित्र) के जवाब असंगत लगे, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में वह पीड़िता के साथ शाम करीब 7:58 बजे कॉलेज परिसर से बाहर निकलते हुए दिखायी दे रहा है। इसके बाद उसे रात 8:42 बजे अकेले परिसर में लौटते हुए और कुछ देर बाद फिर बाहर जाते हुए देखा गया।

अधिकारी ने बताया कि फुटेज में पीड़िता और उसका सहपाठी रात करीब 9:29 बजे परिसर में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। छात्रा के पिता ने पहले आरोप लगाया था कि अपराध के पीछे उनकी बेटी के दोस्त की ‘भूमिका’ हो सकती है। इस मामले में पहले ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली द्वितीय वर्ष की छात्रा से शुक्रवार रात दुर्गापुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर कुछ लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया था।