Breaking News

IRCTC घोटाला: लालू-तेजस्वी को कोर्ट से बड़ी राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला     |   दिल्ली सरकार ने राउज एवेन्यू की 3 अदालतों को स्पेशल NIA कोर्ट के तौर पर नोटिफाई किया     |   मॉनसून सत्र से पहले सोनिया के आवास पर कांग्रेस की बैठक, मौजूद रहे कई बड़े नेता     |   खाड़ी में भारी तनाव के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, होर्मुज रूट पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक     |   मेसी का सपना बरकरार! इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |  

वाइस एडमिरल समीर सक्सेना ने नौसेना की दक्षिणी कमान के प्रमुख का कार्यभार संभाला

Kerala: वाइस एडमिरल समीर सक्सेना ने शुक्रवार को यहां नौसेना की दक्षिणी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने वाइस एडमिरल वी. श्रीनिवास का स्थान लिया, जो भारतीय नौसेना में लगभग चार दशकों के शानदार करियर के बाद सेवानिवृत्त हो गए।

एक रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, सक्सेना ने कोच्चि स्थित नौसैनिक अड्डे पर एसएनसी युद्ध स्मारक में राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समीर सक्सेना को एक जुलाई 1989 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया और वह नौवहन और निर्देशन क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं।

वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़गवासला, ‘डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज’, वेलिंगटन और ‘नेवल वॉर कॉलेज’, न्यूपोर्ट (अमेरिका) के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने नौसेना में कई प्रमुख संचालनात्मक, स्टाफ और प्रशिक्षण संबंधी पदों पर कार्य किया है।