Breaking News

बंगाल चुनाव: ‘सभी एजेंसियां बिकी हुई हैं, बीजेपी पर भरोसा मत कीजिए- ममता बनर्जी     |   बंगाल चुनाव: ‘गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की मदद दी जाएगी’, बोले अमित शाह     |   बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण’, कोलकाता में बोले अमित शाह     |   ‘सरकार बनी तो बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए जमीन देंगे’, कोलकाता में अमित शाह ने कहा     |   बंगाल चुनाव: ‘45 दिन में 7वां वेतन आयोग लागू करेंगे’, कोलकाता में अमित शाह ने कहा     |  

उत्तराखंड: उधमसिंह नगर में कार ने मारी ई-रिक्शा को टक्कर, चार की मौत

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में बुधवार सुबह कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक गर्भवती महिला भी शामिल थी। जो बच्चे को जन्म देने के लिए अस्पताल जा रही थी। उसकी पहचान ज्योति के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा रुद्रपुर में अटरिया मार्ग मोड़ पर हुआ। सभी लोग गर्भवती महिला को जिला अस्पताल से वापस लेकर आ रहे थे। महिला 9 महीने की गर्भवती थी। रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें टुकटुक गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घायलों को फौरन अस्पताल ले जाया गया। हालांकि 4 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।