Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

उत्तराखंड: दिवाली से पहले केदारनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया

दिवाली से पहले गुरुवार को केदारनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया। केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि दिवाली के मौके पर मंदिर समिति और दानदाताओं ने केदारनाथ मंदिर को 10 क्विंटल से ज्यादा फूलों से सजाया है।

उन्होंने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर और तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट चार नवंबर और द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किये जा रहे हैं।

गंगोत्री मंदिर समिति और यमुनोत्री मंदिर समिति से मिली जानकारी में बताया गया है कि श्री गंगोत्री धाम के कपाट दो नवंबर को अन्नकूट पर बंद होने हैं, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट भी तीन नवंबर को भैया दूज के दिन बंद होने हैं।