Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

समुद्र में प्लास्टिक के कचरे से निपटने के लिए यूनिवर्सल कार्मिक फाउंडेशन की अनोखी पहल

केरल के कोझिकोड शहर में यूनिवर्सल कार्मिक फाउंडेशन नाम के गैर सरकारी संगठन ने समुद्र में हो रहे प्रदूषण से निपटने के लिए स्पेशल प्रोजेक्ट शुरू किया है। फाउंडेशन ने शुरुआती तौर पर चोंबाला बंदरगाह में काम करना शुरू कर दिया है। 

मछुआरों ने बताया कि वो मछली पकड़ने के दौरान जाल में आई प्लास्टिक को वापस समुद्र में फेंक देते थे। लेकिन, फाउंडेशन अब इस समस्या पर काम कर रहा है। 

सालों से मछुआरे इस बारे में शिकायत कर रहे थे। यूनिवर्सल कार्मिक फाउंडेशन की ये पहल अब मछुआरों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। उन्हें भरोसा है कि फाउंडेशन का मिशन काफी हद तक उनकी परेशानी दूर करेगा। 

15 सदस्यों की अध्यक्षता वाले यूनिवर्सल कार्मिक फाउंडेशन में करीब 100 वालंटियर हैं। चोंबाला और आसपास के बंदरगाहों से करीब 51 बोट फाउंडेशन के साथ मिलकर समुद्र की सफाई कर रही हैं।