Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

तमिलनाडु: सड़क के किनारे खड़ी बस में बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत

तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले में शनिवार को सड़क के किनारे खड़ी यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बस लोगों को रामेश्वरम मंदिर ले जा रही थी।

हादसे में बस में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल शख्स ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा। घायलों को इलाज के लिए पुदुक्कोट्टई सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बस में सवार यात्रियों के मुताबिक उन्हें रामेश्वरम ले जा रही बस को कुछ देर आराम करने के लिए रोका गया, उसी दौरान ये हादसा हो गया।