Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

करनाल में करंट लगने से दो मजदूर की मौत

हरियाणा के करनाल जिले में खेत में बिजली का करंट लगने से शुक्रवार को एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई।

दोनों मृतक खेत में काम कर रहे थे, तभी गलती से उन्होंने बिजली से चलने वाले कंटीले तार को छू लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

एसआई प्रवीण कुमार ने हादसे के बारे में जानकारी दी और कहा, "दो मजदूर खेत में काम कर रहे थे, जहां उन्हें करंट लग गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।"