Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

चित्तौड़गढ़ में भीड़ ने दो लोगों पर हमला किया, एक की मौत

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक मंदिर में दर्शन के दौरान भीड़ के हमले में एक आदमी की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया। उनकी पहचान राकेश नायक और शंकर लाल के रूप में की गई है।

पुलिस के मुताबिक लोगों ने दोनों को चोर समझकर उन पर हमला कर दिया था। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।