अंबाला छावनी के जनता मिठाई की दुकान पर रविवार रात दो नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। बाइक सवार दो बदमाश रेलवे स्टेशन की तरफ से आए थे और कुछ सेकेंड खड़े होने के बाद गोलियां बरसाकर फरार हो गए।
दुकान मालिक ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और हमलावरों के चेहरे ढके होने की वजह से उनकी पहचान नहीं कर सके। अंबाला छावनी के डीएसपी रजत गुलिया ने कहा, "अभी तक दुकान मालिकों को कोई धमकी भरा फोन नहीं आया है। जांच जारी है।"