Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, दो बच्चों सहित सात लोगों की जलकर मौत

राजस्थान के सीकर जिले में रविवार को एक कार और ट्रक के बीच टक्कर में दो बच्चों और तीन महिलाओं सहित सात लोगों की जिंदा जल गए। पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे और सालासर बालाजी से हिसार की तरफ जा रहे थे।

कोतवाली थाना प्रभारी सुभाष बिजारणिया ने कहा, "ढाई बजे आशीर्वाद पुलिया पर एक ट्रक के पीछे से एक सेंट्रो गाड़ी, कोई यूपी नंबरों की है वो पीछे से घुसी, घुसते ही उसमें आग लग गई। उसमें जली हुई अवस्था में छह डेड बॉडी मिली हैं, जिनमें दो बच्चे भी थे।" उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।