Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

बिहार में प्रधानमंत्री की रैली में पहुंचे आरजेडी के दो विधायक, NDA में शामिल होने के आसार

Bihar: बिहार में आरजेडी के दो असंतुष्ट विधायक शुक्रवार को गयाजी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल हुए। इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले वे एनडीए में शामिल हो सकते हैं। नवादा विधायक विभा देवी और रजौली विधायक प्रकाश वीर मगध विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए मंच पर पिछली लाइन में बैठे देखे गए।

गौरतलब है कि विभा देवी के पति राज बल्लभ यादव, जो कई बार विधायक रह चुके हैं, हाल ही में पटना उच्च न्यायालय द्वारा पॉक्सो के एक मामले में बरी किए जाने के बाद जेल से बाहर आए हैं, जिसके कारण उन्हें कई साल जेल में बिताने पड़े थे।

नवादा जिले में अपनी गहरी पैठ रखने वाले राज बल्लभ यादव के बारे में कहा जाता है कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में आरजेडी द्वारा उनके परिवार के एक सदस्य को टिकट न दिए जाने से वे नाखुश थे। उनके भाई बिनोद यादव ने आरडेजी छोड़ दी और नवादा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा।

प्रकाश वीर, जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं, के बारे में कहा जा रहा है कि उनका आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे और उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव के साथ मतभेद है।