Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

Jharkhand: सिमडेगा में ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत

झारखंड के सिमडेगा में ट्रेलर ने बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दो की मौत हो गई और एक घायल हो गया। ये घटना कोलेबिरा गलाईटोली थाना क्षेत्र के एनएच-143 पर हुई। घटना उस वक्त हुई जब अजय बागे, चामू सोरेन और टुइयां प्रधान मोटरसाइकिल पर किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

मोटरसाइकिल सवार पेट्रोल भराने के लिए बाइक मोड़ रहा था, तभी ट्रेलर ने उसमें टक्कर मार दी। अजय बागे और चामू सोरेन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि टुइयां प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद गांव वालों ने इसकी सूचना कोलेबिरा पुलिस को दी।

ट्रक ड्राइवर को पुलिस और गांव वालों की मदद से पकड़ लिया है। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा में भर्ती कराया गया। बाद में उसे सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर किया गया। कोलेबिरा थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया है।